फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भ्रूण जांच गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी दलाल काबू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भ्रूण लिंग जांच के मामले में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में गिरोह के दलाल को भी पुलिस ने काबू किया है। उत्तर प्रदेश के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भ्रूण जांच का यह मामला सामने आया है। पुलिस उक्त सेंटर संचालक की भूमिका की जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस की टीम ने मिलकर दलाल को कुरुक्षेत्र से काबू किया है। उसके पास से बोगस ग्राहक को दिए गए रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में चल रहे इस गिरोह की पुलिस विभाग को पिछले कई दिनों से सूचनाएं मिल रही थी। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के शामली में ले जाकर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराता था। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीम का गठन किया था। नोडल अधिकारी डॉ. रमेश सभरवाल का कहना है कि यह गिरोह पिछले कई दिनों से सक्रिय था। उसको काबू करने के लिए बोगस ग्राहक की मदद ली गई। गर्भवती महिला को बोगस ग्राहक बनाकर दलाल से संपर्क साधा गया था। बोगस ग्राहक को दलाल ने अपनी कार में उत्तर प्रदेश के शामली में पहुंचाया और उसके पास बडौली कस्बे में ले गया। जहां पर बोगस ग्राहक महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया। दलाल को पकड़ने के लिए टीम बोगस ग्राहक के मैसेज का इंतजार करती रही, मैसेज मिलते ही टीम ने दलाल को काबू कर लिया। इस टीम में डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. ऋषि, हेल्थ वर्कर मनोज कुमार, राजीव, अमित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें