फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलेक्ट्रॉनिक बाजार जगमग, खरीदारी में रुचि दिखा रहे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीपावली व धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। जहां वाहन खरीद के लिए एडवांस बुकिंग जारी है तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में भी लोग खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर एलईडी, वॉशिंग मशीन और होम थिएटर की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इन दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। उधर, ग्राहकों की भरपूर भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के आकर्षक ऑफर लेकर आएं हैं। यही कारण है कि लोग भी इन आकर्षण ऑफरों का फायदा उठाने के लिए खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। जिले में 250 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम है, जिन पर खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शोरूम संचालक भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट व उपहार भी साथ दे रहे हैं, जिससे ग्राहकों को फायदा भी हो रहा है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से सामान लेने पर भी भारी छूट है साथ ही कई निजी कंपनियां भी फाइनेंस पर सामान खरीदने के ऑफर दे रही है। वहीं ग्राहकों की भीड़ को देख कारोबारियों के चेहरों पर भी खूब रौनक बढ़ी हुई है।


बेहतर कारोबार की उम्मीद : वरुण गोयल
कारोबारी वरुण गोयल का कहना है कि ग्राहक एलईडी, वॉशिंग मशीन और होम थिएटर को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे है। महिलाएं जहां वाशिंग मशीन को खरीदने में रुचि दिखा रही है तो वहीं पुरुष होम थियेटर को पसंद कर रहे हैं। इस बार ग्राहक बड़े उत्पाद खरीद रहे है, जबकि कम दामों वाले उत्पादों की मांग कम है। धनतेरस को लेकर भी ग्राहक एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार धनतेरस व दीपावली पर बेहतर कारोबार होगा
विज्ञापन




नया सामान खरीदना काफी शुभ : जय सिंह
जय सिंह का कहना है कि वे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को खरीदने के लिए पहुंचे हैं। अब दीपावली व धनतेरस नजदीक है, ऐसे में नया सामान खरीदना काफी शुभ माना गया है। उत्पाद को पसंद कर एडवांस बुकिंग की योजना है। धनतेरस व दीपावली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इससे सामान खरीदने पर ग्राहक को ही फायदा हो रहा है साथ ही कंपनियां उपहार भी दे रही हैं।



महिलाएं जमकर कर रहीं खरीदारी : प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार का कहना है कि बाजार में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान मौजूद हैं जिन्हें खरीदने के लिए महिलाएं ज्यादा रुचि दिखा रही हैं। महिलाएं जहां वाॅशिंग मशीन को पसंद कर रही है तो वहीं फ्रिज को खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रही है। इस बार धनतेरस पर खरीदारी करने की भी तैयारी की जा रही है। धनतेरस के दिन सामान खरीदना काफी शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें