फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निजीकरण पर रोक की खुशी में बिजली कर्मियों ने बांटे लड्डू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ विद्युत सदन परिसर में हड़ताल की कामयाबी पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते बिजली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हड़ताल की सफलता और बिजली निगम के निजीकरण पर रोक लगने की खुशी में बिजली कर्मचारियों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। सेक्टर-8 स्थित विद्युत सदन परिसर में साझा संघर्ष मोर्चा के तहत हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर एसोसिएशन ने धन्यवाद बैठक आयोजित की। इसमें कर्मचारियों ने आंदोलन में सहयोग देने वाले संगठनों का आभार जताया।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान एवं सर्कल सचिव कृष्ण चौहान की मौजूदगी में कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी जश्न में शामिल हुए। प्रदेश प्रवक्ता रणजीत करोड़ा और डिपो प्रधान सर्वजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें