फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली कर्मियों ने किया मांगों के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
बाबैन। मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। 
विज्ञापन
बाबैन। बिजली विभाग के सब यूनिट के कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार की ओर से डीसी रेट के कर्मचारियों की टेंपरेरी आईडी बनाकर उन्हें एचकेआरएन में शिफ्ट किए जाने के निर्णय के विरोध में किया गया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इससे पूर्व 19 व 20 फरवरी को भी कर्मचारी बड़ी संख्या में धरने में शामिल हुए। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया और सरकार से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट सेक्रेटरी संदीप सैनी ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट प्रधान रणवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर सब यूनिट सेक्रेटरी विशाल सैनी, उपप्रधान अजय कुमार, संगठनकर्ता जसविंदर सैनी, सुरेंद्र सेठी, प्रमोद, सुच्चा सिंह, विनोद, फोरमैन बलजीत, फोरमैन संदीप, मयंक, अमन और राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त डीसी रेट पर कार्यरत मुकेश, महेंद्र, राजेश, कुलदीप, साहब सिंह, सुखविंदर, विकास व रणधीर भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए यूनिट सेक्रेटरी संदीप सैनी ने कहा कि डीसी रेट कर्मचारियों को जबरन एचकेआरएन में शिफ्ट करना कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सरकार ने जल्द ही इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें