इस्माईलाबाद। हसनपुरा गांव में पुराने बिजली मीटर बदलने गई टीम के साथ मारपीट करते हुए बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निगम के जेई नरेश कुमार की ओर से थाना झांसा में दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि 30 मई को विभाग के आदेशानुसार टीम पुराने बिजली मीटर बदलने गई थी। इसी दौरान कुलदीप का मीटर बदला जाने लगा तो उसमें छेड़छाड़ की हुई पाई गई। इस पर कुलदीप सिंह ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने उनसे पुराना व नया मीटर, दस्तावेज आदि छीन लिए और उन्हें बंधक बना लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।