फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी शंखनाद : कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के चुनावी योद्धाओं के भाग्य का फैसला करेंगे 17 लाख 75 हजार मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देशभर के साथ-साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 25 मई को होने वाले चुनावों में लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के 15 लाख 75 हजार 396 मतदाता चुनावी योद्धाओं के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें नौ लाख 32 हजार 427 पुरुष तो आठ लाख 42 हजार 947 महिला मतदाता शामिल है।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुरुक्षेत्र जिला की थानेसर, लाडवा, पिहोवा, शाहाबाद शामिल है तो वहीं कैथल जिला के कैथल, कलायत, गुहला, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र है जबकि जिला यमुनानगर का एकमात्र रादौर विधानसभा क्षेत्र है, जिसके दो लाख छह हजार 411 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 10 हजार 443 पुरुष तो 95 हजार 967 महिला मतदाता है।


कैथल विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता
कैथल विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा दो लाख 16 हजार 885 मतदाता हैं जबकि दूसरे नंबर पर कलायत विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें दो लाख 12 हजार 731 मतदाता है। कैथल जिला के ही पूंडरी में एक लाख 90 हजार 708 व गुहला में एक लाख 91 हजार 299 मतदाता हैं। वहीं कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर में दो लाख 10 हजार 19 मतदाता है जबकि पिहोवा में एक लाख 84 हजार 482, लाडवा में एक लाख 93 हजार 170 मतदाता हैं। शाहाबाद में एक लाख 69 हजार 691 मतदाता है। यमुनानगर जिले के एकमात्र विधानसभा रादौर में दो लाख छह हजार 411 मतदाता है।
विज्ञापन




22 थर्ड जेंडर मतदाता, सबसे ज्यादा गुहला में
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 22 थर्ड जेंडर मतदाता भी है, जिनमें सबसे ज्यादा सात गुहला विस क्षेत्र में है। रादौर व लाडवा में एक-एक, शाहाबाद में दो, थानेसर में तीन, पिहोवा में चार, कलायत में दो, पूंडरी में दो मतदाता है जबकि कैथल में ऐसा कोई मतदाता नहीं है।



31 हजार मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
लोकसभा क्षेत्र के 31 हजार सात मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। ये 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग में है। रादौर विधानसभा क्षेत्र में 3131, लाडवा में 3255, शाहाबाद में 2333, थानेसर में 3158, पिहोवा में 2660 मतदाता है जबकि गुहला में 4067, कलायत में 4299, कैथल में 4487 व पूंडरी में 3597 मतदाता है।



1226 मतदाता 100 साल के ऊपर
लोकसभा क्षेत्र में 1226 बुजुर्ग मतदाता भी है, जिनकी उम्र 100 वर्ष या इससे भी ज्यादा हो चुकी है। इनमें रादौर विधानसभा क्षेत्र में 125, लाडवा में 131, शाहाबाद में 152, थानेसर में 156, पिहोवा में 242 मतदाता है जबकि गुहला में 128, कलायत में 65, कैथल में 48 व पूंडरी में 169 मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें