कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में पेड़ों के संरक्षण एवं पालन पोषण की शपथ लेते हुए प्रेरणा संचा
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था के सदस्यों एवं बुजुर्गों ने विश्व वानिकी दिवस के बारे में जागरूक करने के लिए बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। रुद्राक्ष का पवित्र पौधा भी लगाया गया। प्रेरणा सदस्यों की जागरूकता एवं बुजुर्गों के उत्साह के कारण प्रेरणा वृद्धाश्रम की हरियाली यहां आने वाले सभी लोगों का मन मोह लेती है। यहां के छोटे से परिसर में कई दर्जनों हरे भरे फलदायक पेड़ लगे हुए हैं। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर प्रेरणा के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंह ने कहा कि वनों के बगैर हमारा जीवन ही संभव नहीं है। आज पहले जैसे वन कहीं देखने को भी नहीं मिलते हैं। पैसे के लालच ने मनुष्य को अंधा कर दिया है और धड़ाधड़ पेड़ों को काटता जा रहा है।
प्रेरणा की वरिष्ठ सदस्या मीरा गौतम ने सभी लोगों को वृद्धाश्रम में पेड़ बचाने की और नए पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। प्रेरणा सदस्य हरकेश पपोसा ने कहा कि मनुष्य जिस तरह से धड़ाधड़ पेड़ काटता जा रहा है, एक दिन ऐसा आएगा हमारा अस्तित्व ही इस धरा से समाप्त हो जाएगा। रामलाल सिंगला ने कहा कि मात्र पेड़ लगाने से हमारा उद्देश्य पूरा नहीं होगा। जो पेड़ लगे हुए हैं, उनको बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर किरण, प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, डाॅ. ममता सूद, राधा अग्रवाल, सुबे सिंह सुजान, मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।