शाहाबाद। रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर फौजा सिंह काॅलोनी के पास रेलवे लाइन पर बुधवार को एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। पहचान न होने पर जीआरपी ने शव को 72 घंटे के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
थाना जीआरपी की मुख्य सिपाही परविंद्र ने बताया कि थाने में बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में पैसेंजर ट्रेन से टकराने की वजह से मृतक की मौत हुई है। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है और सफेद कुर्ता-पयजामा और चप्पल पहनी थी। उसके दाहिने हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ है।