कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र के उपनिरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि सुबह करीब पांच उन्हें सूचना मिली कि ज्योतिसर रेलवे स्टेशन के पास (77 का 13-14) कैथल से दौलतपुर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को तीन दिन के लिए शवगृह में रख दिया है। व्यक्ति की उम्र करीब 60-65 साल लग रही है, जिसने कुर्ता-चादर व चमड़े की जूती पहनी है।