फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला से छीना झपटी करने के आरोप में नाबालिग गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला से छीनाझपटी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। बोर्ड ने उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया। इससे पहले पुलिस मामले में एक महिला सहित चार को गिरफ्तार कर चुकी थी। थाना झांसा में 15 अप्रैल को दर्ज शिकायत में महिला ने बताया था कि दोपहर को करीब 2:30 बजे वह अपनी देवरानी के साथ मारकंडा नदी के पास अपने खेत में लहसुन फाड़ रही थी। उसी समय बिना नंबर की एक कार उनके खेत के पास रुकी। कार से तीन नौजवान लड़के व एक औरत उनके पास आए और पिहोवा का रास्ता पूछने लगे। उन दोनों को अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपी उसकी व उसकी देवरानी के कान की बाली निकाल छीनकर कार में बैठकर भाग। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच सीआईए-दो ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते सीआईए ने नाबालिग को अभिरक्षा में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें