फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भतीजे पर पुलिस केस होने का झांसा दे बुजुर्ग से ठगे 4.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुजुर्ग को कनाडा में भतीजे पर पुलिस केस में फंसा होने का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने विदेश से नंबर कॉल कर खुद को युवक का वकील बताकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बार-बार बुजुर्ग को कॉल की तो शक होने पर उसने अपने भतीजे से बातचीत की, जिसके बाद सारा भेद खुल गया।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में साधु सिंह निवासी सिरसला रोड ने बताया कि उसका भतीजा शिबू कनाडा में रहता है। जून में उसके पास विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसके भतीजे शिबू का वकील जगमोहन सिंह बताया था। उसने बताया कि यहां शिबू और स्थानीय नागरिक की गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे में उस नागरिक की हालत गंभीर है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिबू को जेल भेज दिया है। उसकी जमानत के लिए 2.20 लाख रुपये की आवश्यकता है। उसने उस पर यकीन करके अपने खाते से पैसे निकालकर उस व्यक्ति के बताए खाते में डाल दिए। करीब एक घंटे बाद उसने दोबारा कॉल कर और 3.80 लाख रुपये मांगे थे, मगर इतनी रकम उसके पास न होने के कारण उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। तब उसने जितने संभव हो उतने रुपये डालने की बात कही। तब उसने अपनी पत्नी के खाते से दो लाख रुपये निकालकर उसके खाते में डाल दिए। उसके बाद भी आरोपी उसे कॉल करता रहा। शक होने पर उसने अपने तौर पर मामले का पता लगाया तो उसके भतीजे पर कोई केस नहीं हुआ था। आरोपी ने उसके साथ 4.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें