फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद में अठारह बूथ अति संवेदनशील

Tue, 16 Sep 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी (ना.) राजीव मेहता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक का आधा खर्चा उम्मीदवारों के खर्चे में जोड़ा जाएगा। सभी प्रत्याशियों को एक-एक पैसे के खर्चे का हिसाब रजिस्टर में दर्ज करना होगा। प्रचार-प्रसार के लिए केवल निर्धारित जगहों का ही प्रयोग करना होगा। वे सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसडीएम राजीव मेहता ने इससे पहले अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया। एसडीएम ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ते, एसएसटी टीमें, वीवीटी, वीएसटी टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस विस क्षेत्र में एक लाख 47 हजार 328 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 160 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से सात गांवों के 18 बूथ अति संवेदनशील और नौ गांवों के 15 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। बीडीपीओ कार्यालय के कमरा नंबर-5 में सिंगल विंडो कक्ष स्थापित किया गया है। इस कक्ष का फोन नंबर 242743 है तथा कक्ष नंबर- 2 में सूचना केंद्र स्थापित किया गया है।

इस कक्ष का टेलीफोन नंबर 240042 है। इस कक्ष पर 24 घंटे कोई भी व्यक्ति शिकायत और किसी प्रकार की सूचना दे सकता है। इस मौके पर बीडीपीओ सुनहरा सिंह, तहसीलदार टीआर गौतम, कांग्रेस पार्टी से डॉ. प्रदीप गोयल व सुदर्शन कक्कड़, इनेलो से रणदीप, बसपा से डॉ. बलदेव सिंह, बीजेपी से देवराज सराया, हलोपा से रेखा वाल्मीकि, हजकां से रामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार बूथों को बनाया आदर्श बूथ
एसडीएम राजीव मेहता ने बताया कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सानेवाल में बूथ नंबर-78 खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य कन्या महाविद्यालय के बूथ नंबर- 68, विश्वास पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर-71 तथा गीता स्कूल के बूथ नंबर- 82 को आदर्श बूथ बनाया गया है।

ढाबे व होटल मालिकों को भी रखना होगा हिसाब
एसडीएम ने कहा कि इन चुनाव में ढाबे व होटल मालिकों को भी रोजाना सभी राजनीतिक दलों के खाने-पीने का हिसाब अपने रोजनामचे में दर्ज करना होगा। उन्होंने मीटिंग के दौरान ढाबा व होटल मालिकों को निर्देश भी दिए कि तमाम खर्चे का ब्योरा निर्वाचन अधिकारी को देना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें