फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती को काला पीलिया

Mon, 12 May 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला में काला पीलिया का एक और केस सामने आया है। इस बार यह केस गर्भवती महिला का है, जबकि पहले एक अन्य मां-पुत्र और एक व्यक्ति इस रोग से पीड़ित मिला था।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ, जब गांव पपनावा निवासी किरण पत्नी बलजीत सिंह डॉक्टर के कहने पर टेस्ट कराने गई। इसके बाद दंपति सारे टेस्ट लेकर लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल पहुंचे। यहां डॉ. शैलेंद्र ममगईं शैली ने उनका चेकअप करते हुए रिपोर्ट देखी। बाद में डॉक्टर ने सिविल अस्पताल से दोबारा टेस्ट कराने को कहा।

यहां भी परिणाम वही निकला। टेस्ट रिपोर्ट आने पर पता लगा कि आठ माह से गर्भवती को वास्तव काला पीलिया की शिकायत है। डॉक्टर ने उन्हें गंभीरता से उपचार शुरू कराया। महिला के पति बलजीत ने बताया कि उनकी पत्नी आठ माह से गर्भवती है और निजी डॉक्टर से उसका चेकअप चल रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने रूटीन चेकअप करते हुए एक बार सारे टेस्ट कराने को कहा। इसके बाद वे नगर की निजी लैब में पहुंचे और वहां सैंपल देने के बाद उन्हें जो रिपोर्ट दी गई, उसमें काले पीलिया के बारे में बताया। जब वे सरकारी अस्पताल पहुंचे और यहां डॉ. शैली को दिखाया।

डा. शैली ने उन्हें एक बार सिविल अस्पताल में ही दोबारा से टेस्ट कराने को कहा। यहां दिए सैंपल की रिपोर्ट में भी काले पीलिया की पुष्टि हो गई।

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले पिहोवा के एक गांव में रहने वाले मां-बेटे को भी काले पीलिया का केस सामने आया था। इसके बाद पिछले हफ्ते भी एक ऐसा ही केस उजागर हुआ था।

नोडल अधिकारी डॉ. शैली ने बताया कि मरीज को रोहतक रैफर कर दिया है। हरियाणा में इसका उपचार रोहतक या फिर चंडीगढ़ में है। इसलिए मरीज को रोहतक जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें