फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से थ्री-व्हीलर पलटा

Mon, 12 May 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद पिपली जीटी रोड पर गांव खानपुर जाटान के पास रविवार को तेज गति से जा रही एक कार ने अपने आगे चल रहे थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से थ्रीव्हीलर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में थ्री व्हीलर में सवार करीब 8 लोग को चोटें आई। सड़क हादसे के घायलों  को शाहाबाद हेल्पर्स संस्था की एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


 घायलों में चढूनी निवासी गीता, रतनगढ़ निवासी किरण देवी व उसका बेटा अनमोल, शाहाबाद निवासी रूप सिंह, नसीमा, सितारी देवी तथा रतनगढ़ निवासी रूप सिंह व अन्य के नाम शामिल हैं। अस्पताल में अनमोल की हालत गभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार शाहाबाद अस्पताल में ही चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हेल्पर्स के अध्यक्ष तिलक राज अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे में हेल्पर्स संस्था के सदस्यों ने बड़ी राहत पहुंचाई। जलपान के साथ-साथ घायलों को पीजीआई पहुंचाने तक की व्यवस्था संस्था की ओर से की गई। संस्था की ओर से घायलों के परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी जिसके बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन


इस संबंध में यातायात प्रभारी रामकुमार का कहना है कि ऑटो चालकों को कईं बार हिदायत दी जा चुकी है कि वह नियमों के मुताबिक ही थ्री-व्हीलर पर यात्रियों को बैठाएं, लेकिन उसके बावजूद भी थ्री-व्हीलर चालक  की पालना नहीं कर रहे। वे आवश्यकता से अधिक यात्रियों को ऑटो में बिठाते हैं। इससे थ्री-व्हीलर का असंतुलित होने का भय रहता है और यही हादसे का कारण बनता है।  उन्होंने कहा कि अब थ्री-व्हीलरों की जांच की जाएगी और जो यातायात नियमों को धत्ता बताएगा उसका चालान निश्चित तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें