इस्माईलाबाद। जखवाला गांव के समीप लगते डेरा में आग लगने से तूड़ी के आठ कूप व कृषि यंत्र जलकर राख हो गए। गांव से पंजाब सीमा की तरफ जगतार सिंह वासी जखवाला के डेरे के समीप बांधे तूड़ी के कूपों में अचानक आग लगने से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामवासी मौके पर पहुंच गया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। ग्राम वासियों व फायर ब्रिगेड की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की आग समीप लगते डेरा में नहीं घुसी नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। आग की चपेट में जगतार सिंह के आठ कूप तूड़ी, तूडी बनाने वाला रीपर, लेजर लैंड लेवलर, फलदार पौधे व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी समाचार लिखे जाने तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जगतार सिंह ने बताया कि आग से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है।
इस्माईलाबाद। गांव जखवाला के समीप डेरा में बंधे कूपों में लगी आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड क