फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हमला कर युवक से छीने साढ़े आठ हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों काे नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उसे जख्मी कर उसके साढ़े आठ हजार रुपये भी छीन ले गए। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में अमन निवासी दीदार नगर ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वह बिरला मंदिर से घर की तरफ आ रहा था तभी पांच लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे डंडों से प्रहार कर जख्मी दिया। आरोपियों ने उसके साढ़े आठ हजार रुपये भी छीन लिए। आरोपी पोलू ने उसके सिर पर बंदूक रखकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सागर व पोलू को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें