फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाल भवन के बच्चों को दिया गया प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन प्रांगण में जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू द्वारा फस्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बच्चों को फस्ट एड के प्रशिक्षण के दौरान बेसिक ज्ञान देकर सभी को असामान्य हालात जैसे दुर्घटना आदि में कैसे कार्य करना है के बारे में भी प्रशिक्षित किया। सीपीआर को दिए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि कैसे हम किसी को इस प्रक्रिया से मुश्किल हालात में जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिल्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला बाल कल्याण परिषद व जिला रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को साथ-साथ लाना है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। जिला बाल कल्याण परिषद जिले में बच्चों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा, मीना, राज कुमार, सुमित कुमार, संगीता, राजबाला, संतोष शर्मा, सुलेखा, स्वाति पाहवा, रॉकी, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें