फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिलकर करने होंगे प्रयास, 21 तक चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निरंतर अपने प्रयास जारी रखने होंगे। शहर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर स्वच्छता पर पूरा ध्यान देना होगा। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम नागरिक के सहयोग की भी निहायत जरूरत होगी। सभी के साझे प्रयास से ही स्वच्छ भारत सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार होगा।
जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि शहरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नपा अधिकारियों और कर्मचारियों को ये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला सचिवालय में बैठक ली तो फील्ड में भी उतरे औरनिरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से थानेसर को स्वच्छ बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए और पूरे शहर में स्वच्छता अभियान का असर देखने को मिला। इसके लिए नगर परिषद थानेसर के अधिकारी, कर्मचारी और पूरी टीम बधाई के पात्र है। इस टीम ने पूरी मेहनत के साथ शहर के सभी डंपिंग स्थलों को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान पखवाड़ा 21 जून तक चलाया जाएगा। इसके लिए बकायदा शेड्यूल भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उधर वार्ड सात की पार्षद निशा मदान ने अपने वार्ड में लोगों को गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
इसके अलावा मां भद्रकाली मंदिर के पास के सड़कों और नालों की सफाई करवाई गई तथा साथ ही अनाज मंडी के आस पास के क्षेत्रों में पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के 10 दुकानों के चालान कर 2500 जुर्माना वसूला गया। जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि शहर को किसी भी कीमत पर गंदा नहीं होने दिया जाएगा। निरंतर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें