फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिक्षण संस्थान लाएंगे 37 हजार विद्यार्थी, संस्थाओं के जिम्मे 40 हजार साधक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेला क्षेत्र में योग सेक्टर तैयार करने के लिए मार्किंग करतें कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड को 100 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक हजार नागरिकों को योग के लिए बिठाया जाएगा। मेला ग्राउंड में जिलाभर के स्कूलों की छठी कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी बिठाए जाएंगे। शिक्षण संस्थाओं, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों से करीब 37 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं ने करीब 40 हजार योग साधकों को लेकर आने की तैयारी की है। उधर पुलिस व अन्य फोर्स के जवान भी योग महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे। चार हजार जवान मधुबन अकादमी से तो वहीं हजारों जवान अन्य संस्थानों से पहुंचने की संभावना है वहीं पतंजलि योग पीठ की तरफ से हर गांव में योग शिविर लगाकर प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट, पानी की व्यवस्था, रिफ्रेशमेंट, सर्टिफिकेट की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के अलावा स्कूली स्टाफ को भी प्रशंसा पत्र जारी किया जाएगा, जो विश्व रिकॉर्ड की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। वहीं 25 हजार को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मैट वितरित किए जाएंगेे।


सुबह पांच बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि योग करने वाले सभी पांच बजे से पहले अपनी सीट पर बैठ जाएंगे। पांच बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योग गुरु स्वामी रामदेव मंच पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद संबंधित, योग, प्राणायाम किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे देश को संदेश होगा। करीब 7:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन




कंट्रोल रूम में दे सकते हैं प्रशासन को सूचना
उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम से संबंध में नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 01744-221035 पर दे सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम की सभी तैयारी को पूरा कर लिया गया है।

कुरुक्षेत्र। मेला क्षेत्र में योग सेक्टर तैयार करने के लिए मार्किंग करतें कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें