फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केयू के शिक्षक व शोधार्थी घर बैठे पढ़ सकेंगे अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक व शोधार्थी भी विश्वविद्यालय नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए शिक्षक उन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। अब केयू के जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय ने अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों की रिमोट एक्सेस शुरू करवाई है, जिससे अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक व शोधार्थी घर बैठे ही इन शोधपत्रों को विश्वविद्यालय कैंपस के बाहर भी अपना इंटरनेट प्रयोग करते हुए इन्हें पढ़ सकेंगे। पहले यह शोधपत्र केवल विश्वविद्यालय के इंटरनेट का प्रयोग करते हुए केवल विवि कैंपस में पढ़े जा सकते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रोकोस्ट एक अंतरराष्ट्रीय डाटाबेस है सोशल साइंस के बहुत सारे विषयों जैसे कि शिक्षा, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान और आर्टस के अंग्रेजी विषय का बहुत ही उपयोगी व मूल्यवान स्त्रोत है जिसके प्रयोग से शिक्षक व शोधार्थी अपनी शिक्षा व शोध को और धारधार बना सकेंगे। इसके आईडी और पासवर्ड सभी शिक्षकों को ईमेल व व्हाट्सएप पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
ऐसे ही स्कोपस व साइंस डायरेक्ट भी साइंस के क्षेत्र में उपयोगी रिसोर्स है। पुस्तकालय ने इन दोनों की भी रिमोट एक्सेस चालू करवा दी है। यह एक्सेस डोमेन के आधार पर शिक्षकों व शोधार्थियों को मिलेगी। इसका मतलब है कि जो भी शिक्षक व शोधार्थी अपना विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया ईमेल इनमें दर्ज करेगा, स्वत: ही उसको इनके प्रयोग की इजाजत मिल जाएगी। इसके संबंध में सभी शिक्षकों को ईमेल व व्हाट्सएप पर जानकारी दे दी गई है। सभी शिक्षक अपने शोधार्थियों के साथ यह जानकारी सांझा करेंगे। इस सुविधा को शिक्षकों ने पुरजोर तरीके से सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें