कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने शुक्रवार को पांच परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षा शाखा ने मई 2019 में आयोजित हुई एमटैक अप्लाइड जियोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर, एमटैक सिविल एचई द्वितीय सेमेस्टर, एमटैक सिविल जीटीई द्वितीय सेमेस्टर तथा एमएससी होम साइंस द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।