कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने 9 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। यह जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षा शाखा ने दिसंबर 2019 में आयोजित हुई एमएससी कंप्यूटर साइंस (सॉफ्ट) (सीबीसीएस) तीसरा सेमेस्टर, एमसीए पांचवां सेमेस्टर, बीटेक पीजीपी (सीबीसीएस) पांचवां सेमेस्टर, एमए एआईएच पहला व तीसरा सेमेस्टर, एमए एआईएच(पी), एमए एआईएच (एफ) सेमेस्टर, एमए म्यूजिक पहला सैमेस्टर तथा एमए फाइन आर्टस (सीबीसीएस) पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं।