फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के घर आए युवक को मारी गोली, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। साहा चौक पर सोमवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने एक पॉलिटेक्निक छात्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया, जिसे आसपास के लोगों ने लहूलुहान अवस्था में शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद क्षेत्र की नाकाबंदी कर अज्ञात बाइक सवार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घायल की पहचान प्रवीन कुमार निवासी गांव दबखेड़ी (जिला मेरठ, यूपी) के रूप में हुई, जो कि पॉलिटेक्निक का छात्र है तथा घूमने के लिए अपनी बुआ के घर आया हुआ था।
विज्ञापन

घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में घायल प्रवीन कुमार ने बताया कि वह पॉलिटेक्निक का डिप्लोमा कर रहा है तथा अपनी बुआ कृष्णा देवी निवासी गांव हिनौरी (लाडवा) घूमने आया हुआ था। यहां बुुआ से मिलने के बाद वह अपनी दूसरी बुआ गीता देवी के पास करनाल चला गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार करनाल अपनी बुआ से मिलने के बाद वह सोमवार शाम को बाइक पर करनाल से राजपुरा जा रहा था। करीब सात बजे वह शाहाबाद के साहा चौक पर पहुंचा और बाइक रोककर बाथरूम करने चला गया। इसी दौरान उसके पीछे से आये बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी, जो उसकी बाई बाजू में लगी। गोली मारने के बाद युवक अपनी बाइक पर फरार हो गये। आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ 307 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें