यूनिवर्सिटी ऑफ हेंग समरीन थबोंखमुम, कंबोडिया ने प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह को अतिथि प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया है। यह एक सार्वजनिक उच्च शिक्षा संस्थान है जो किरॉयल सरकार कंबोडिया और शिक्षायुवा व खेल मंत्रालय कंबोडिया के बीच सहयोग से है।
जानकारी देते हुए प्रो. आशुतोष ने बताया कि इस यात्रा के दौरान शैक्षणिक व अनुसंधान सहयोग और कौशल विकास को मजबूत करने के लिए मार्च 2020 के बीच वे कंबोडिया में रहेंगे। वे वहां ‘रिवर्सेबल लॉजिक और क्वांटम कंप्यूटिंग’ के क्षेत्र में शोध कार्य करेंगे जो कि कंप्यूटर के क्षेत्र में एक उभरता हुआ और आशाजनक क्षेत्र है। उनका शोध भारत-कंबोडिया के मध्य शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुशासन को भी आगे बढ़ाएगा। उनको मिला यह निमंत्रण उनके ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया सहित कई देशों के विभिन्न विश्वविद्यालय प्रणाली में 18 वर्षों से अधिक के शैक्षणिक कैरियर के दौरान किए गए शोध के उनके विशाल संग्रह पर आधारित है। क्लाउड कंप्यूटिंग, वेब प्रौद्योगिकी, सत्यापन, संश्लेषण, डिजाइन व डिजिटल सर्किट का परीक्षण उनके अनुसंधान क्षेत्र में शामिल हैं।