फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षा जरूरी

विज्ञापन
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं के साथ मौजूद रजनी मधाड़िया व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कला रागिनी ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-दो में ‘मासिक धर्म’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। संस्था की अध्यक्ष रजनी मधाड़िया ने कहा कि महिलाएं अपने लिए भी समय निकालें और खुद को निखारें। बदलते परिवेश में खुद को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षा अति महत्वपूर्ण है। इसलिए स्वयं शिक्षित बनें व अपने बच्चों को शिक्षित करें।
विज्ञापन

मासिक धर्म महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन ज्यादातर महिलाएं इसको लेकर शर्म महसूस करती हैं। वे दुकान से सेनिटरी पैड तक खरीद नहीं पाती, जिस कारण कई बार महिलाओं को संक्रमण हो जाता है। जरूरी है कि इस विषय पर महिलाएं बातचीत करें व अपने आप का सुरक्षित रखें। इस मौके पर अंजू मधाड़िया, उर्वशी यादव, सुदेश रानी, प्रतिभा, आरती, नैना, वंदना, स्नेहा, चांदनी, रूबी व राजकुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें