कुरुक्षेत्र। चार धाम यात्रा के लिए बनाया गया ई-स्वास्थ्य धाम ऐप।
कुरुक्षेत्र। पवित्र चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल और निगरानी प्रणालियों में सुधार के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप नामक पहल शुरू की गई है। यह एक विशेष ऑनलाइन टूल है, जिसे तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति को ट्रेक करने के लिए बनाया गया है। ई-स्वास्थ्य धाम एप वर्तमान में चारधाम पंजीकरण पोर्टल से निर्बाध रूप से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक भक्त को इस एप पर पंजीकरण करना और अपना मेडिकल रिकॉर्ड अपलोड करना जरूरी है।