फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुष्ठ आश्रम के बाहर से ई-रिक्शा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुष्ठ आश्रम के बाहर से ई-रिक्शा चोरी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। सेक्टर-7 स्थित नीलकंठ मंदिर के पास कुष्ठ आश्रम के बाहर से तीन चोर ई-रिक्शा चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन युवक ई-रिक्शा को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित बरेली निवासी दयाराम कोरी की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोप लगाया कि 16 जनवरी की अलसुबह 4 बजकर 30 मिनट पर चोर ई-रिक्शा चुराते हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे। संवाद
युवती घर से आभूषण व नकदी लेकर लापता
नारायणगढ़। शिव कॉलोनी से 20 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन ने पड़ोसी युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। लापता युवती अपने साथ घर से हजारों रुपये के सोने के आभूषण व 30 हजार की नकदी भी ले गई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवती की तलाश शुरू कर दी। मरियम शिव कॉलोनी निवासी राजन ने बताया कि वह स्कूल बस के ड्राइवर हैं। 20 वर्षीय बेटी मरियम शुक्रवार को दोपहर के समय बिना कुछ बताए कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों व जानकारों के पास पूछताछ करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा। आरोप लगाया है कि उनके ही मोहल्ले का युवक बेटी को बहला -फुसलाकर अपने साथ ले गया है। संवाद
विज्ञापन




ट्रांसफार्मर से तांबे की तारें चोरी
जलबेड़ा। जनसुई गांव में खेताबाड़ी की जमीन से चोर 20 केसीए का ट्रांसफार्मर से तांबे की तारें व तेल निकाल ले गए। खाली ढांचा खंभे पर ही छोड़ दिया। नग्गल थाना पुलिस ने बिजली निगम के एरिया प्रभारी जेई विश्वनाथ की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया कि बिजली निगम को 43 हजार 235 रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद

घर से आभूषण व नकदी चोरी
अंबाला। रामगढ़ माजरा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण व नकदी चुरा ली। वारदात के समय परिवार अपनी स्वर्गीय नानी की अस्थियां विसर्जन की रस्म के लिए घर से बाहर गया हुआ था। महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है। रामगढ़ माजरा निवासी राहुल कुमार ने बताया कि 16 जनवरी की दोपहर में वह गया हुआ था। शाम को वापस लौटे तो ताले टूटे हुए थे।



बेड से लाखों का सामान चोरी
अंबाला। मटेहड़ी जट्टा गांव में चोर विधवा महिला के बेटी की शादी के लिए जमा किए गए लाखों के आभूषण व महंगे कपड़े चुरा ले गए। 16 जनवरी की रात को महिला बबली ने बेड खोलकर देखा तो सामान गायब था। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बबली ने बताया कि घरेलू कामकाज करती हैं। बेटा दिलजोत गीर विदेश में रहता है व एक बेटी की शादी हो चुकी है। घर में दो कुंवारी बेटियां हैं जिनमें से एक बेटी जसपाल कौर की शादी के लिए उन्होंने धीरे-धीरे सामान जोड़कर बेड के अंदर एक अटैची में रखा हुआ था। 1 जनवरी को उन्होंने सामान चेक करके रखा था। 16 जनवरी की रात को देखा तो लाखों के आभूषण व अन्य सामान गायब था। संवाद

बंद मकान से नकदी व चांदी चोरी
अंबाला। खटीक मंडी में चोर एक फल विक्रेता के बंद मकान से 40 हजार रुपये की नकदी व हजारों रुपये के चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों से रात को ही सूचना मिलने के बाद मालिक नवीन कुमार मौके पर पहुंचा तो चोर भाग चुके थे। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। नवीन कुमार ने बताया कि वह फल बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपने मकान को ताला लगाकर पास ही स्थित अपने दूसरे मकान में सोने के लिए चले गए थे। संवाद
विज्ञापन




उपचार के लिए आए व्यक्ति की मौत
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में शनिवार को दाखिल अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रजिमेंट चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। मृतक के लोअर की दाहिनी जेब से एक डॉक्टर की स्लिप मिली है। इस स्लिप पर मृतक का नाम लालकुर्ती निवासी पम्मी लिखा है। पैरों व टांगों पर काले रंग के निशान है। मृतक के बाल सफेद रंग के हैं। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें