फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑटो चालकों की मनमानी पर भड़के ई-रिक्शा चालक, जताया रोष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में रोष जताते ई-रिक्शा चालक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के सैकड़ों ई-रिक्शा चालक वीरवार को अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए तो जमकर रोष भी जताया। ई-रिक्शा चालक अपने वाहनों को लेकर थीम पार्क पहुंचे, जहां पर उन्होंने न केवल ऑटो चालकों पर मनमानी करने बल्कि प्रशासन पर भी अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी दी।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक रामज्वारी, श्याम सिंह, संदीप कुमार, चंचल कुमार सहित अन्य ने बताया कि उन्हें पिपली से कुवि थर्ड गेट तक व अन्य मुख्य मार्गों पर कोई स्टैंड नहीं दिया गया है। सवारियां उठाने पर ऑटो चालक मनमानी करते हुए मारपीट के लिए भी उतारू हो जाते हैं। ऐसे में वे उन्हें अपने वाहन चलाना तक मुश्किल हो चुका है और वे मजबूरी के चलते ही यहां अपने वाहन लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी प्रशासन को वे अपनी मांगों को लेकर कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया, जिसके चलते उनके समक्ष समस्याएं कम नहीं हो रही है। उनका कहना है कि प्रशासन उन्हें स्टैंड दिलाएं तो ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऑटो व ई-रिक्शा दोनों प्रकार के वाहन सुरक्षित माहौल में चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें