फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जंधेड़ा में चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कैंटर के पीछे ही लटका मिला शव

विज्ञापन
लाडवा। दीपक। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। जंधेड़ा गांव में एक कैंटर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कैंटर के पीछे ही लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान दीपक शर्मा (32 वर्ष) निवासी जंधेड़ा के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सविता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति कैंटर पर चालक का काम करता है।
विज्ञापन

31 जनवरी को सुबह वह कैंटर लेकर गया था। जब देर रात वह घर नहीं आया तो उसको कई बार फोन लगाए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वीरवार सुबह सात बजे उन्हें सूचना मिली कि जंधेड़ा खूखनी रोड कच्ची सड़क पर कैंटर खड़ा हुआ है। कैंटर के पीछे ही उसने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने परिजनों व गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा और साक्ष्य जुटाए, मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की लगभग 10 वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका नौ वर्ष का एक बेटा है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जंधेड़ा गांव से उन्हें एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिली थी। फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें