फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई दुर्गाष्टमी, कंजक पूजन कर खोले व्रत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुर्गाष्टमी पर घर के मंदिर में जगती मां की ज्योत। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर से लेकर गांव-कस्बों में मां दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिलेभर में उपासकों ने घरों और धर्म स्थानों पर मां भगवती की आराधना की। व्रतधारी महिलाओं, पुरुषों और बच्चे-बच्चियों ने दुर्गाष्टमी पर आरती करके मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओं को सम्मानपूर्वक घरों में आमंत्रित करके उन्हें कंजक रूप में पूजा और हलवा-पूड़ी सब्जी सहित विभिन्न व्यंजन बनाकर भोजन कराया। इसके बाद व्रतियों ने फलाहार और सादी भोग सामग्री ग्रहण की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी एवं नवमी तिथि को कन्याओं को भोजन कराने और आशीर्वाद लेने से जीवन के कष्ट दूर होने के अलावा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कुटिया आश्रम में रामकथा की शुरुआत हुई।

रामनवमी पर भजन-कीर्तन और भंडारा 27 को
बाबैन। श्री सत्य साईं सेवा समिति बाबैन की ओर से रामनवमी के पावन पर्व पर 27 मार्च को साईं मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन बड़ी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में भजन मंडलियां भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति देंगी। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर सकेंगे। समिति की ओर से विशाल भंडारा भी दिया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


समिति सदस्य पवन सिंगला ने बताया कि आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक श्रद्धालु भी शामिल होंगे। सत्य साईं सेवा समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं बल्कि समाज में एकता, भाईचारा, प्रेम और सेवा की भावना को बढ़ावा देना भी है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करके लोगों के बीच आपसी सहयोग एवं सद्भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

कुरुक्षेत्र। दुर्गाष्टमी पर घर के मंदिर में जगती मां की ज्योत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें