फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डंपर की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, पिता जख्मी

Sun, 26 Mar 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। इंद्री के नजदीक डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। और पिता घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक कुलवंत सिंह निवासी गांव हरिगढ़ भोरख पिहोवा के खिलाफ मामला दर्ज करके डंपर को कब्जे लिया है। पुलिस बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त पर गर्विश सैनी के रूप में हुई। गर्विश पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। गर्विश अपने पिता पंच राम के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। गर्विश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से उसके माता-पिता व छोटी बहन यशप्रीत कौर (आठ) का रो-रोकर कर बुरा हाल है।
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में पंच राम निवासी भूरे का माजरा (यमुनानगर) ने बताया कि वह अपने बेटे गर्विश के साथ बाइक पर रिश्तेदार रमेश सैनी निवासी लाडवा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर से सुबह करीब 11 बजे चला था। बेटा बाइक पर उसके पीछे बैठा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे वह इंद्री चौक से इंद्री रोड की तरफ जाने लगा तो कुरुक्षेत्र की तरफ से एक डंपर चालक अपने डंपर को बड़ी तेज रफ्तारी, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया और सीधी टक्कर उसकी बाइक में मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते वह और उसका बेटा बाइक समेत सड़क पर गिर गए। गर्विश का सिर सड़क पर लगा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको भी मामूली चोटें लगी। उसने तुरंत अपने बेटे को संभाला और जख्मी अवस्था में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसके बेटे गर्विश की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें