फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में क्लर्कों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी :अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकार प्रदेश में हड़ताल कर रहे क्लर्कों की मांगों का जल्द समाधान करे, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों में परेशानी का सामना न करना पड़े। यह मांग पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि हड़ताल की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण लगभग 55 हजार रजिस्ट्री लंबित हैं, जिनके लिए लगभग 4500 करोड़ रुपये का लेन-देन भी प्रभावित है। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व मंंत्री ने कहा कि पांच जुलाई से चल रही क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल को 24 दिन हो गए हैं। हड़ताल के कारण 105 तहसीलों और सब तहसीलों में रजिस्ट्रियों का काम बंद पड़ा है। इससे सूबे को करीब 250 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। इसलिए सरकार को तुंरत क्लर्कों की मांगों को मान लेना चाहिए ताकि क्लर्क दोबारा से अपने कामों पर वापिस लोट जाए और आम लोगों के कार्य दोबारा फिर से सुचारु रुप से शुरु हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें