कुरुक्षेत्र। पंचायत भवन में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह के दौरान मौजूद नगर पर
- फोटो : राधिका शर्मा
कुरुक्षेत्र। श्रमिक मेहनत करके प्रत्येक छोटे से बड़े काम को करते हुए आसान बनाने के साथ-साथ उसे पूर्ण करने का काम करते हैं। इन्हीं कामों की बदौलत समाज मुख्यधारा में शामिल होता है। इन श्रमिकों के लिए सरकार ने अनेक प्रकार की योजनाएं तैयार की हुई हैं। नगर परिषद चेयरपर्सन माफी ढांडा रविवार को पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मान व जागरूकता समारोह में बोल रही थीं। जिला के पिहोवा के गांव बाखली स्थित सैनसन पेपर इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड को स्कीम-वन के तहत सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग सुरक्षा एवं स्वास्थ्य श्रम विभाग के सहायक निदेशक हरदीप चौधरी, लेबर इंस्पेक्टर अशोक कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि श्रमिक सम्मान व जागरूकता समारोह का उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोडकऱ उन्हें सशक्त और जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों और सुविधाओं का लाभ उठा सकें।