फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश से किसानों पर दोहरी मार 25 प्रतिशत कम हो रहा उत्पादन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली मंडी मे लगी धान की ढेरी की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बरसात व बाढ़ के पानी के कारण किसानों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण किसानों की फसल 25 प्रतिशत तक कम निकल रही है और गुणवत्ता भी खराब हुई है जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि धान की फसल 1509 जिसका उत्पादन प्रति एकड़ 26 क्विंटल से 30 क्विंटल तक जाता था, वह आज 15 से 17 क्विंटल तक सिमटकर रह गया।
इसी प्रकार जहां इस धान का बिक्री मूल्य 4000 रुपये से ज्यादा था वही आज 2500 रुपये क्विंटल से लेकर 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है।
किसान सुभाष चंद्र ने बताया कि धान का रेट 2500 रुपये प्रति क्विंटल लगा तो बेचने से इन्कार कर दिया क्योंकि पहले ही फसल कम हुई है और दूसरा रेट बहुत कम है। इससे दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें