फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं में अधिक नमी से छठे दिन भी शुरू नहीं खरीद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में गेहूं सुखाते श्रमिक। संवाद 
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में गेहूं की आवक बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और हैफेड एजेंसी गेहूं खरीद के लिए अनाज मंडी में पहुंचे लेकिन गेहूं में नमी की मात्रा सरकार की ओर से तय मापदंडों से अधिक होने के कारण खरीद का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। किसान सुरजीत राणा, राजेंद्र गोस्वामी, रामकुमार, मुकेश, राजेंद्र, राजेश, जसविंद्र, नायब पुरी आदि ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से मंडी में अपनी गेहूं की फसल लेकर आए हुए हैं 6 अप्रैल तक भी गेहूं खरीद का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अजीत दलाल व हैफेड के मैनेजर राजपाल सिंह ने कहा कि एजेंसियों की ओर से गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी हैं। वे खरीद के लिए मंडी में पहुंचे थे लेकिन गेहूं की ढेरियों में नमी की मात्रा 13 से 14 प्रतिशत तक आ रही है। जबकि सरकारी मापदंडों के अनुसार 12 प्रतिशत नमी ही पास है। नमी के कारण खरीद का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें