फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसान आंदोलन के चलते लाडवा हुआ जाम, कई दूल्हा दुल्हन व बरातियों के वाहन भी फंसे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। किसान आंदोलन के चलते राहगीरों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-चंडीगढ़ रोड वाया लाडवा डायवर्ट होने से कस्बे के मुख्य चौराहों पर भारी जाम की स्थिति बनी गई। लाडवा- इंद्री मार्ग पर बड़ौदा गांव तक तथा लाडवा रादौर मार्ग पर बड़शामी तक वाहनों की लंबी-लंबी के कतारें लगी रही। इतना ही नहीं चार पहिया वाहनों से बाजार के मुख्य मार्ग पर भी जाम लग गया है। लोगों को अपने गंतव्य तक मिनटो की दूरी को तय करने में घंटों का समय लगा।
विज्ञापन





कई घंटे जाम में फंसे रहे नव विवाहित जोड़े

वसंत पंचमी के चलते बुधवार को शादियों की धूम रही, जिसके चलते सड़कों पर सजी कारें भी खूब दिखाई दीं। किसान आंदोलन के चलते ट्रैफिक जाम में दूल्हा दुल्हन की सजी कारें भी फंसी रही। नव विवाहित जोड़ों को भी जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। चंडीगढ़ नंबर के कार चालक जसविंदर ने बताया कि अंबाला से लगभग तीन बजे दिल्ली के लिए बरात लेकर निकले थे, लेकिन रात सात बजे तक भी लाडवा कुरुक्षेत्र की सीमा में ही जाम में फंसे रहे। वहीं कई कार चालक अपने वाहनों को रोककर दुकानदारों से रास्ते के बारे में जानकारी लेते नजर आए।


गांव रामनगर से मारकंडा नदी से निकलते रहे वाहन, दूल्हा भी फंसा

शाहाबाद। बुधवार को भी नेशनल हाईवे बंद रखा गया जिसके चलते अंबाला की ओर से आने वाले वाहनों ने साहा रोड से गांव रामनगर में मारकंडा नदी के बीच बने कच्चे रस्ते का इस्तेमाल किया। मंगलवार तक पहले यह रास्ता केवल दोपहिया वाहन चालक ही करते रहे जबकि चार पहिया वाहन पानी में फंसे रहे। बुधवार को गांव रामनगर के लोगों ने ट्रैक्टरों के माध्यम से नदी में रास्ता बनाया। जहां से वाहन शुरू हुए तो लंबा जाम भी लग गया, जो घंटों तक रहा। जाम में कई एम्बुलेंस और शादी-विवाह की गाड़ियां भी फंसी रही। दूल्हे वरुण ने बताया कि उसे वनिता के साथ शादी करने के लिए सोनीपत में बरात लेकर जाना है। उसे आज लगभग चार गुना अधिक सफर तय करना पड़ा है। ऐसे ही अन्य राहगीरों में भी रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें