फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने इस्माईलाबाद में अनधिकृत कॉलोनी पर की कार्रवाई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ करती डीटीपी की टीम। पीआरओ - फोटो : Archive
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से पीर दरगाह के पास विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। उपायुक्त के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब छह एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनी में अवैध निर्माण हटाए गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने रोड नेटवर्क, चारदीवारी, कच्चे रास्तों और निर्माण कार्यों के लिए बनाई गई डीपीसी को उखाड़ दिया।
विज्ञापन

डीटीपी नवीन कुमार ने बताया कि विभाग के संज्ञान में पीर दरगाह के निकट छह एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला आया था। इस पर भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को हरियाणा विकास एवं विनियमन शहरी क्षेत्र अधिनियम (एचडीआर एक्ट)-1975 की संबंधित धाराओं के तहत नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें आवश्यक अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया और विभाग से अनुमति भी नहीं ली गई। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें