शाहबाद। जिला नगर योजनाकार की टीम ने डीग गांव में लगभग दो एकड़ में पनप रही एक अवैध कॉलोनी को जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कॉलोनी में कच्ची सड़कों, डीपीसी व कंट्रोल एरिया में एक अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। विभाग के पास इस कॉलोनी में अवैध निर्माण पनपने का मामला सामने आया था जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की।