फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी ने पिहोवा थाने का रिकॉर्ड किया चेक

Thu, 23 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
पिहोवा थाने में उपस्थित‌ि रजस्टिर चेक करते डीएसपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना पिहोवा में बुधवार को डीएसपी कृष्ण कुमार ने रिकार्ड की जांच की। जांच के दौरान डीएसपी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाए तथा थाने में आने वाली सभी शिकायतों का समय रहते निपटारा करे। इस दौरान उन्होंने थाने का रोजनामजा, एफआईआर दाखला माल रजिस्ट्रर, माल गोदाम सहित अन्य सभी दस्तावेजों को चेक करने के साथ-साथ उन्होंने उपस्थिति रजिस्ट्रर भी चेक किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर के अंदर व बाहर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एएसआई सुनील दत्त, सब-इस्पेक्टर मांगे राम, मुंशी रणधीर सिंह, गौरव शर्मा, राहुल, रमेश, लखविंद्र सिंह व दिलेर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें