कुरुक्षेत्र। स्कूल के विजेता खिलाड़ी के साथ प्रिंसिपल एवं कोच। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो ओपन जिला चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम ऊंचा किया है। कक्षा सात के आर्यन मंडान ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में कक्षा छह के नक्ष ने स्वर्ण पदक जीता और कक्षा चार के विवान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
स्कूल प्राचार्य एन सिंह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल सदैव विद्यार्थियों को खेलों एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इन विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए जोरदार स्वागत किया गया।
कुरुक्षेत्र। स्कूल के विजेता खिलाड़ी के साथ प्रिंसिपल एवं कोच। विज्ञप्ति