फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल प्रथम

Sat, 29 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं का अवलोकन करते
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन कार्ड मेकिंग एवं पोट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इन दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 50 से अधिक टीमों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीन दिन तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारी उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने प्रतिभा का जौहर दिखाया। कार्ड मेकिंग में डॉ. ममता रानी और पॉट डेकोरेशन में डाॅ. गुरचरण सिंह निर्णायक मंडल में शामिल रहे। अध्यक्ष ब्रह्मचारी ने कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता एवं पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता में बनी कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि बच्चों में कला कौशल का भंडारण है। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल निवारसी एवं श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम जयराम पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान हासिल हुआ। प्रतियोगिता में ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सलपानी, बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तथा अनुपम शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। एसकेएस इंटरनेशनल गुरुकुल कुरुक्षेत्र, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन रोड़ व लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पूजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, केएस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, श्री तुलसी दास मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

पोट डेकोरेशन प्रतियोगिता परिणाम पोट डेकोरेशन प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सैक्टर तीन तथा बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं का अवलोकन करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें