फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक व आध्यात्मिक भ्रमण

Tue, 04 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भ्रमण के दौरान डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे अपने शिक्षकों के साथ। विज्ञप्ति
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा पहली और दूसरी के नन्हे विद्यार्थियों ने सोमवार को शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण किया। इसके अंतर्गत विद्यार्थी गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब समालखा पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को सर्वधर्म समभाव की भावना से परिचित कराना और उनमें मानवता, करुणा एवं आपसी सम्मान के संस्कार विकसित करना रहा। गुरुद्वारा पहुंचकर नन्हे-नन्हे बच्चों ने श्रद्धा के साथ माथा टेका, कीर्तन सुना और वहां की पवित्र सेवा भावना को निकट से अनुभव किया। बच्चों ने जाना कि किस प्रकार गुरुद्वारे में सभी लोग समान रूप से सेवा करते हैं। विद्यार्थियों ने लंगर सेवा में भी भाग लिया। संवाद

कुरुक्षेत्र। भ्रमण के दौरान डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे अपने शिक्षकों के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें