फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशे में धुत्त पंचायत सेक्रेटरी ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। इंटरनेट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर ड्रंक एंड ड्राइव का एक मामला सामने आया है। पंचायत विभाग में सेक्रेटरी के पद पर तैनात हरपाल सिंह ने शराब पीकर तेज रफ्तार से टाटा कार चलाते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चला रहे 20 वर्षीय छात्र जसप्रीत सिंह बुरी तरह घायल हो गया। जसप्रीत सिंह अंबाला आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है और अपने माता-पिता का इकलौते बेटे हैं।
विज्ञापन

वह मलिकपुर से हरिगढ़ भौरख की ओर जा रहे थे, तभी हरपाल सिंह की कार ने पीछे से टकरा मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जसप्रीत सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गहरी चोट आई। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद कार के एयरबैग खुलने से आरोपी हरपाल सिंह की जान बच गई। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आने के कारण पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के डॉ. अजय सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह के मुंह से शराब की स्मेल आ रही थी और उनका ब्लड सैंपल लिया गया है। जसप्रीत के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। इंटरनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें