कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक कैंटर चालक सहित दो लोगों को 25 किलो चूरा पोस्त के साथ काबू किया। आरोपियों कैंटर चालक प्रवीन व मोहाली निवासी सोहन सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि शाहाबाद में लाडवा चौक पर गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली थी कि प्रवीन अपने साथी सोहन सिंह के साथ महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से सामान के साथ छुपाकर चूरा पोस्त की तस्करी करते हैं। वे दोनों कैंटर में महाराष्ट्र से चूरा पोस्त खरीदकर पंजाब लेकर जाएंगे। सूचना पर टीम ने रोड एनएच-44 पर नाकाबंदी करके जांच करते हुए एक कैंटर को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तथा कैंटर की तलाशी ली। तलाशी लेने पर कैंटर से 25 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।