फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 केस में जब्त नशीले पदार्थों को पेपर इंडस्ट्रीज में किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत जब्त नशीले पदार्थों को बुधवार को सेनसन पेपर इंडस्ट्रीज बाखली में नष्ट किया गया। जिला कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला पुलिस ने नशीले पदार्थों के तहत 104 केस दर्ज किए थे। इन पदार्थों को नष्ट करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की अगुवाई अंबाला रेंज के आईजी सौरभ सिंह कर रहे थे। कमेटी ने नशीले पदार्थों को इंडस्ट्री में नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु जैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आईजी अंबाला की अगुवाई में जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और जीआरपी अंबाला में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज 104 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को पेपर इंडस्ट्री बाखली में नष्ट किया गया। इसके अलावा दो केसों में जब्त दो किलो 911 ग्राम अफीम नष्ट करने के लिए नीमच (मध्य प्रदेश) भेजा गया है। नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एक कानूनी प्रक्रिया के तहत कमेटी का गठन किया जाता है। इन 104 मामलों में जब्त पदार्थों को नष्ट करने के लिए पुलिस कमिश्नर और आईजी अंबाला सौरभ सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई। कमेटी की देखरेख में एक क्विंटल 34 किलो 140 ग्राम चूरा पोस्त, 78 किलो 336 ग्राम गांजा, 127 ग्राम 001 मिलीग्राम सुल्फा, एक किलो 985 ग्राम चरस, 450 ग्राम 684 मिलीग्राम स्मैक, 189 ग्राम 972 मिलीग्राम हेरोइन और नशीली दवाइयों के 22 मामलों में 1666 इंजेक्शन, 7378 केप्सूल, 10785 नशीली गोलियों को नष्ट किया गया। कहा कि पहले फैसलाशुदा और विचाराधीन मामलों में जब्त नशीलें पदार्थों को लकड़ी के साथ आग में जलाकर नष्ट किया जाता था, जिससे पर्यावरण पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता था। खर्च भी अधिक आता था। अब इन पदार्थों को पेपर इंडस्ट्री में नष्ट किया जाता है। इससे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता और इंडस्ट्री इन पदार्थों को फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करती है। वहीं दो केस में जब्त दो किलो 911 ग्राम अफीम को नष्ट करने के लिए नीमच (मध्य प्रदेश) भेजा गया है। इस मौके पर अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एएसपी पूजा डाबला, डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह, धीरज कुमार, सुभाष चंद, इंडस्ट्रीज संचालक प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें