फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशे में लिप्त कैदियों को रिहाई के बाद आमजन की तरह जीवन जीने के लिए किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम व सचिव नीतिका भारद्वाज की ओर से एडीआर सेंटर में सर्वोच्च न्यायालय के केस यूपी बनाम अजमल बेग के दिशा-निर्देशानुसार दहेज प्रथा, पॉश एक्ट पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने शिरकत की। सेशन जज ने जेल में चले अभियान बेड़ियों को तोड़ो नशे को छोड़ो के बारे में बताया जिसके अंतर्गत नशे में लिप्त कैदियों को रिहाई के बाद आमजन की तरह जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा और जीवन यापन करने के लिए उनका सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को हम सभी मिलकर ही जड़ से मिटा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम्युनिटी मेडीएशन सेंटर जोकि किरमच गांव में स्थापित किया गया है। उसके बारे में अवगत कराया कि गांव के मुद्दों पर गांव स्तर पर ही समझौता करवाने के प्रयास किए जाएंगे। सीजेएम डीएलएसए ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया। प्रीति भारद्वाज, प्रियंका चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ डिपार्टमेंट की ओर से इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। जेसीआई क्लब के प्रधान आशीष मल्होत्रा व अन्य सदस्यों की ओर से जिला कचहरी को चार व्हीलचेयर प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों की ओर से दहेज प्रथा पर नाटक और कविता प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सिविल सोसायटी, रेडक्रॉस, जिला शिक्षा विभाग आदि विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें