फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता, मंडियों में धान भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में वीरवार की सुबह माैसम बदल गया। बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई जिससे अनाजमंडियों में रखा धान भीग गया। अचानक माैसम में आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

धान की कटाई भी प्रभावित होने की आशंका बनी रही। दिन में बारिश न होने से थोड़ी राहत मिली। हालांकि खेतों से लेकर अनाजमंडी तक किसानों में चिंता बनी रही। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अनाजमंडी में आए किसान हरभजन सिंह और नारायण सिंह ने बताया कि उनकी 1509 किस्म के धान में पहले से ही अधिक नमी बताई जा रही है। इस कारण उन्हें धान सुखाना पड़ रहा है। अधिक नमी होने पर व्यापारी पूरा भाव नहीं देते हैं। मौसम में बदलाव से नमी और बढ़ेगी, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें