फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह हुई बूंदाबांदी, फिर मौसम बिगड़ने के आसार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दोपहर के समय ​खिली धूप के समय ब्रह्मसरोवर तट पर टहलते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव जारी है। मंगलवार को सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। शीतलहर चलती रही जिस कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। सुबह सात बजते ही बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई।
पूरे दिन बादल छाए गए, जिससे बारिश की आशंका बनी रही। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उधर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है बदलते मौसम में किसानों को फसल का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। अभी ठंडक जारी रहेगी तो गेहूं की फसल को जरूर फायदा होगा और उत्पादन भी अधिक होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही शीतलहर चलने और बूंदाबांदी के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। हालांकि दिन के समय कुछ देर के लिए धूप भी खिली। कई लोग ब्रह्मसरोवर पर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। मौसम विभाग की ओर से भी आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने के साथ-साथ मौसम में ठंडक बने रहने का अनुमान जताया जा रहा है। विभाग द्वारा आगामी दिनों में बारिश के लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट के साथ कोहरा व शीतलहर चलने से आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें