फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रात को बूंदाबांदी, दिन को चढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम ने देर रात फिर करवट ली, जिसके चलते देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई और अल सुबह तक मौसम में ठंडक का असर बना रहा जबकि बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाने के चलते किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई थी लेकिन वीरवार को सुबह से ही धूप खिलने से मौसम पूरी तरह से साफ हो गया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। सुबह से धूप खिलते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी और लोगों को ठंडक से भी राहत मिली। उधर, मौसम में बदलाव के चलते खांसी, बुखार, जुकाम से पीड़ित रोगियों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव के चलते कभी ठंड तो कभी तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है जिसके चलते मौसम परिवर्तन का असर लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम में परिवर्तन के चलते खांसी जुकाम के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा, धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। जबकि अगले सप्ताह मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह फिर से बादल छाने की संभावना बनी हुई हैं।




मौसम परिवर्तन से बढ़ रहे बुखार के मामले : सतपाल बत्तरा
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतपाल बत्तरा का कहना है कि बार-बार मौसम परिवर्तन होने के चलते कभी ठंड तो कभी गर्म मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम में परिवर्तन के चलते वायरल बुखार और खांसी के मामले बढ़े हुए है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में बुखार के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, जबकि युवा भी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। परिवर्तन हो रहे इस मौसम में चिकनाई वाले भोजन से परहेज करना चाहिए और संतुलित भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें