फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज की चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक

विज्ञापन
शाहाबाद। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती बस चालक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। देर शाम चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो की बस में मारकंडा पुल के पास अचानक चालक को हार्ट अटैक आ गया। चालक के साथ बैठे कंडक्टर ने मौका संभाला और धीरे-धीरे बस को शाहाबाद बस स्टैंड तक लाया गया। यहां पहुंचते ही चालक बेसुध होकर गिर पड़ा, जिसे ऑटो में बिठाकर मीरी पीरी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों की टीम चालक के उपचार में जुट गई और समाचार लिखे जाने तक चालक खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


बस में सवार सभी 45 सवारियों को शाहाबाद से दूसरी बस में बिठा कर गंतव्य पर रवाना किया गया है। सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और चालक के परिजनों व पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। उपचाराधीन चालक की पहचान 46 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी खनक गांव, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

कंडक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया वे शुक्रवार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए चले थे। इस दौरान अंबाला क्रॉस करने के बाद बस में करीब 45 सवारियां थी। शाहाबाद में मारकंडा पुल पर जब बस पहुंची, तो ड्राइवर ने कंडक्टर को बताया कि उसे छाती में तीव्र दर्द हो रहा है। कंडक्टर द्वारा हौसला देने पर चालक बस को धीमी गति से शाहाबाद ले आया और बस स्टॉप पर पहुंचते ही बेसुध होकर बस के भीतर अपनी सीट से नीचे गिर पड़ा। वहां से ऑटो के माध्यम से चालक को मीरी पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कंडक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि बस में सवार सभी 45 सवारियां सुरक्षित है और उन्हें दूसरी बस में बिठाकर अपने गंतव्य पर भेज दिया गया है।

शाहाबाद। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती बस चालक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें